Monday 27 June 2016

UP चुनाव में कांग्रेस पार्टी का चेहरा बनने से शीला दीक्षित ने किया इनकार!

नई दिल्‍ली/लखनऊ : साल 2017 में उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कांग्रेस पार्टी के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनने से कथित तौर पर इनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता ने पार्टी की ओर से मिले इस ऑफर में रुचि नहीं दिखाई। बता दें कि उत्तर
प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।पार्टी सूत्रों के अनुसार, शीला ने पार्टी से स्पष्ट कहा है कि वह उत्‍तर प्रदेश में चुनाव के लिए पार्टी का मुख्य चेहरा बनने के लिए तैयार नहीं हैं। बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टी को प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए ब्राह्मण उम्मीदवार तय करने का सुझाव दिया था। शीला उस लिहाज से सभी शर्तों को पूरा करती थीं। लेकिन अब शीला के इनकार के बाद पार्टी के लिए दुविधा की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। शीला को राज्य में पार्टी का चुनावी चेहरा बनाने की कोशिशों पर कर्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी लेकिन अब शीला दीक्षित ने कांग्रेस पार्टी का प्रस्ताव कथित रूप से खुद ही ठुकरा दिया है।

No comments:

Post a Comment